
श्रीनिवास के बाद गौतम गंभीर से भी दिल्ली पुलिस ने मांगा जवाब, BJP सांसद बोले- प्रक्रिया का राजनीतिकरण ना हो
AajTak
दिल्ली पुलिस द्वारा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर से भी सवाल-जवाब किया गया. जिसके बाद गंभीर ने कहा कि मैंने पुलिस को सभी डिटेल्स सौंप दी है, विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.
कोरोना संकट के बीच फैबीफ्लू दवा के वितरण को लेकर दिल्ली पुलिस ने बीजेपी सांसद गौतम गंभीर से जवाब मांगा. इस पर सांसद गंभीर ने आज शुक्रवार को कहा कि हमने पुलिस को सभी डिटेल्स सौंप दी है. मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ दिल्ली और यहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा. बीजेपी सांसद ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. दरअसल, कोरोना संकट के दौर में कई नेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. एक ट्वीट पर लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं. इसी बीच दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, जो कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से पूछताछ की. जिस पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर आक्रामक हो गई है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











