
श्रीनगर लाए गए शहीदों के पार्थिव शरीर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
AajTak
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष के शवों को हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचाया गया. यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष को श्रद्धांजलि दी. वीर सपूतों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में देश ने तीन वीर सपूत खो दिए हैं. भारतीय सेना की ओर से 19 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष के शवों को हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचाया गया. यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष को श्रद्धांजलि दी. उपराज्यपाल ने कहा कि शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, राष्ट्र हमेशा बहादुरों का ऋणी रहेगा.
वीर सपूतों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को एक मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट भी शहीद हो गए थे.
इससे पहले भारतीय सेना के चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल बलबीर सिंह ने भी मुठभेड़ स्थल का दौरा किया और ऑपरेशन में तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ाया.
बीबी कैंट में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए एक विशेष विमान से उनके पैतृक गृहनगर ले जाया गया है.
वहीं, शहीद राइफलमैन रवि कुमार का अंतिम संस्कार आज जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया. मंगलवार को राजौरी मुठभेड़ में राइफलमैन रवि कुमार राणा शहीद हो गए थे. 26 साल के जांबाज रवि कुमार 7 साल पहले सेना में शामिल हुए थे. इस साल के अंत में 2 दिसंबर को उनकी शादी होने वाली थी. आज जब उनका पार्थिव शरीर किश्तवाड़ पहुंचा, तो उनकी मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल था. राइफलमैन रवि कुमार राणा के पिता किसान हैं. शहीद रवि कुमार राणा तीन भाई हैं. उनके बड़े भाई भी सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं. वीर सपूत रवि कुमार को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







