
श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक पर LG बोले- आतंकियों को कीमत चुकानी होगी, CM अब्दुल्ला ने ये कहा
AajTak
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है. उन्होंने कहा, 'हमारे नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को अपने कार्यों के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको आतंकवादी संगठनों को कुचलने और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की पूरी स्वतंत्रता है.'
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को ग्रेनेड हमला हुआ. यह हमला मुख्य श्रीनगर में टीआरसी ऑफिस के पास संडे बाजार में हुआ. संडे बाजार में आज भीड़ थी. ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 लोगों के घायल होने की खबर है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाना उचित नहीं है.
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है. उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को अंजाम भुगतने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उपराज्यपाल ने आतंकियों को उनके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने देने के सरकार के संकल्प को दोहराया.
उपराज्यपाल ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से कहा, 'हमारे नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को अपने कार्यों के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको आतंकवादी संगठनों को कुचलने और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की पूरी स्वतंत्रता है.' उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और निर्देश दिया कि जिला प्रशासन को हर संभव सहायता करनी चाहिए.
यह माहौल बिगाड़ने की साजिश है: कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा हमले पर कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने कहा, 'यह माहौल बिगाड़ने की साजिश है. चुनाव होने और नई सरकार बनने के बाद से ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं. रविवार को बाजार में ज्यादा भीड़ होती है. मैं हमले में घायल हुए लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करूंगा. यह साबित करता है कि घाटी में अभी भी आतंकवाद है. केंद्र सरकार के पास पूरी कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था है. हम सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.'
संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रह्लाद जोशी श्रीनगर में हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे तत्व हमेशा देश को अस्थिर करने का काम करते रहते हैं. भारत सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है. भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार इस संबंध में संयुक्त कार्रवाई करेगी. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है. नई सरकार के गठन को अभी मुश्किल से 20 दिन हुए हैं, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलना ठीक नहीं है. इससे पाकिस्तान को बढ़त मिलती है.'

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










