
श्रीनगर: पाकिस्तान की जीत का जश्न मना रहे छात्रों के खिलाफ एक्शन, UAPA के तहत केस दर्ज
Zee News
श्रीनगर पुलिस ने SKIMS मेडिकल कॉलेज और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के छात्रों के अलावा हॉस्टल वार्डन और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ यूएपीए (UAPA) और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
श्रीनगर: यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत का जश्न मनाने वाले छात्रों के अलावा हॉस्टल वार्डन और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं. श्रीनगर पुलिस ने SKIMS मेडिकल कॉलेज और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के छात्रों के खिलाफ यूएपीए (UAPA) और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
श्रीनगर पुलिस ने छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केस दर्ज किया है. वीडियो में SKIMS मेडिकल कॉलेज और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) के स्टूडेंट टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत का जश्न मनाते दिखे थे.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










