
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 7 की मौत और 30 घायल, 300 फीट दूर मिले मानव अंग
AajTak
धमाके से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, जिस जगह ब्लास्ट हुआ वहां से लगभग 300 फीट की दूरी पर मानव अंग बरामद हुए हैं. सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद धुएं और आग की लपटें आसमान में उठती देखी गईं.
दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात वह सब हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. यहां एक ऐसा भीषण धमाका जिसने पूरे इलाके को दहला दिया और इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. थाने की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया, कई वाहन धू-धू कर जल उठे और 300 फीट दूर तक इंसानी अवशेष बिखरे मिले.
शुक्रवार रात करीब 11.22 बजे हुए इस धमाके में अब तक 7 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 30 घायल अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं, जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर है. मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है.
CCTV फुटेज और चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतनी तीव्रता वाला था कि आग और धुएं का गुबार आसमान में उठ गया. राहत दल को छोटे-छोटे लगातार धमाकों के कारण करीब एक घंटे तक अंदर प्रवेश करने में दिक्कत हुई.
IED साजिश या लापरवाही- जांच के दो एंगल पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल जाँच एजेंसियां दो प्रमुख कोणों से इस घटना की जांच कर रही हैं:
लापरवाही का एंगल: आशंका है कि पुलिस स्टेशन के भीतर रखी गई करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामग्री में उस समय विस्फोट हो गया जब मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसे सील किया जा रहा था.
आतंकी साजिश का एंगल: दूसरा और अधिक गंभीर कोण आतंकी हमले का है. अधिकारियों को संदेह है कि परिसर में खड़ी एक जब्तशुदा कार में आईईडी (IED) लगाया गया था, जिसके विस्फोट ने अमोनियम नाइट्रेट के बड़े जखीरे को डेटोनेट कर दिया. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शैडो ग्रुप पीएएफएफ (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, जिसकी सत्यता की जांच जारी है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








