
श्रीनगर: आतंकी हमले में पुलिस इंस्पेक्टर को लगी गोली, TRF ने ली जिम्मेदारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जांच से पता चला है कि इस टेरर अटैक में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है.
श्रीनगर के ईदगाह में आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में J&K पुलिस के एक इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
शुरुआती जांच से पता चला है कि इस टेरर अटैक में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है.
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
सूत्रों की मानें तो पुलिसकर्मी उस वक्त क्रिकेट खेल रहे थे. इस हमले की जिम्मेदारी TRF-लश्कर ने ली है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
इलाके में घेराबंदी
गौरतलब है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने ईदगाह में इंस्पेक्टर मसरूर को गोली मार दी. उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है. आतंकवादी हमले की आशंका वाले क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











