
श्रीकांत वर्मा: तुम जाओ अपने बहिश्त में, मैं जाता हूं अपने जहन्नुम में
The Wire
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: श्रीकांत वर्मा ने कहा था कि ‘कैंसर से मरती हैं हस्तियां/हैजे से बस्तियां/वकील रक्तचाप से/कोई नहीं मरता/अपने पाप से.' क्या हम आज ऐसे ही नीति-शून्य लोकतंत्र में नहीं रह रहे हैं? कवि आपको किसी नरक या पाप से मुक्ति नहीं दिला सकता: वह उसकी शिनाख़्त करने का साहस भर दे सकता है.
लोकरुचि से अपने को दूर करना एक ग़ैर-लोकतांत्रिक और अभिजात कर्म माना जाता है. ऐसा माने जाने का ख़तरा उठाते हुए मैं और मेरा परिवार पिछले लगभग दस वर्षों से टेलीविजन नहीं देखते. एक पुराना, संभवतः बेकार पड़ गया सेट है ज़रूर, पर उसे एक दशक से निष्क्रिय होने के कारण शायद कुछ दिखाने का अपना काम भी याद न रहा होगा.
यह किसी साहस का मामला नहीं है, जैसा कि एक अन्य और व्यापक प्रसंग में एक पोलिश कवि ने कहा था, यह रुचि का मामला है. मेरी रुचि झूठों के लगातार बढ़ते अंबार, परस्पर घृणा के विस्तार, चैनलों द्वारा अथक सत्ता के महिमामंडन, झगड़ालू और लांछनभरी भाषा आदि में नहीं है, सो नहीं देखता हूं.
अधिकांश चैनल और उनके कई ‘प्राइम टाइम’ कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हैं और ज़ाहिर है कि उन्हें करोड़ों लोग बहुत रुचि लेकर देखते हैं. इन्हीं में से कुछ करोड़ लोक आक्रामक-हिंसक-घृणा फैलाऊ हिंदुत्व को अपना समर्थन भी देते हैं. यह सब मुझे पता है, पर मैं इस लोकरुचि अपने को अलग रखता हूं.
उससे कुछ ख़ास नहीं होता. मुझे इतना भर लगता है कि मैं हर शाम झूठ और घृणा से बच जाता हूं और मेरी भाषा मलिन होने से. इतना काफ़ी है और अभी लोकतंत्र में इतना कर पाने की स्वतंत्रता बची है.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








