
श्रद्धा मर्डर केसः जेल में आफताब कैसे खेल रहा शतरंज, जानें ऐसे कैदी को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं
AajTak
श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर और मर्डर का आरोपी आफताब पुलिस रिमांड पूरी हो जाने के बाद से ही जेल की सलाखों के पीछे है. उसे तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 4 में कड़ी के सुरक्षा और निगरानी के बीच एक सेल में रखा गया है. जहां वह बिल्कुल सामान्य रूप से रह रहा है.
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट हो चुका है. अब उसका पोस्ट नार्को टेस्ट हो रहा है. वह जेल में बिल्कुल शांत रहता है. उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सेल में रखा गया है. इस दौरान पता चला है कि वो जेल में टाइम पास करने के लिए घंटों तक अकेले ही शतरंज खेलता है. तो चलिए जानते हैं कि जेल में विचाराधीन कैदी को क्या सुविधाएं मिलती हैं. इसके लिए क्या नियम है?
श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर और उसका हत्यारोपी आफताब पुलिस रिमांड पूरी हो जाने के बाद से ही जेल की सलाखों के पीछे है. उसे तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 4 में कड़ी के सुरक्षा और निगरानी के बीच एक सेल में रखा गया है, जहां वह बिल्कुल सामान्य रूप से रह रहा है. वहां ऐसा लगता है कि जैसे उसे कुछ हुआ ही नहीं है या उसने कुछ किया ही नहीं है. वो बिल्कुल शांत रहता है और अपना शौक पूरा करता है.
जी हां, शौक, हाल ही में उसके शौक से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जेल अधिकारियों के हवाले से पता चला है कि आफताब को शतरंज खेलने का बहुत शौक है. ये खेल उसे इतना पसंद है कि वो अपनी बैरक नंबर-4 के सेल में टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है. वह अपनी बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है और खेलता रहता है.
कैदियों के अधिकार जेल बंद विचाराधीन या सजायाफ्ता कैदी को अपने अधिकारों से जुड़ी जानकारी हासिल करने का अधिकार होता है. वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी मांग सकता है. कैदियों को अनुच्छेद 14, 19 और 21 के अनुसार मौलिक अधिकार मिलते हैं. जिनमें ये अधिकार मुख्य हैं-
- चिकित्सा सुविधा का अधिकार - केस के जल्दी निपटारे का अधिकार - समय से अधिक बंदी नहीं - विचाराधीन कैदी को जमानत - कैदियों को मतदान का अधिकार - कैदियों को वेतन अथवा मजदूरी - वकील से परामर्श का अधिकार - खुद के विरुद्ध साक्ष्य के लिए बाध्यता नहीं - नि:शुल्क विधिक सहायता का अधिकार
विचाराधीन कैदियों को मिलने वाली सुविधाएं ये होती हैं-

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










