
श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा, हेलिकॉप्टर से ले सकेंगे एरियल व्यू का आनंद... महाकुंभ की खास हैं तैयारियां
AajTak
इस आयोजन को खास बनाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा होगी. उद्यान विभाग की ओर से गुलाब की पंखुड़ियां को हेलिकॉप्टर के माध्यम से संगम क्षेत्र में यानी पूरे 4000 हेक्टेयर के मेला क्षेत्र के श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
यूपी के प्रयागराज में आज से महाकुंभ मेले का शुभारंभ हो गया है. इस ऐतिहासिक आयोजन में गंगा, यमुना और कल्पित सरस्वती के संगम पर देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचे हैं. इस बार महाकुंभ में करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. पहला शाही स्नान आज है, इससे पहले ही संगम पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया.
इस आयोजन को खास बनाने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा होगी. उद्यान विभाग की ओर से गुलाब की पंखुड़ियां को हेलिकॉप्टर के माध्यम से संगम क्षेत्र में यानी पूरे 4000 हेक्टेयर के मेला क्षेत्र के श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. कुंभ मेला के उद्यान प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि मुख्य स्नान पर्व पर गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां से वर्षा की जानी है.
हेलिकॉप्टर राइड से लें एरियल व्यू का आनंद
महाकुंभ के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलिकॉप्टर राइड की व्यवस्था की गई है. इसका किराया 3,000 रुपये से घटाकर मात्र 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी. यह 7-8 मिनट की हेलिकॉप्टर राइड आज से शुरू होगी, जिसमें पर्यटक प्रयागराज शहर के ऊपर से महाकुंभ मेले की भव्यता का हवाई नजारा ले सकेंगे.
ऐसे बुक करें टिकट
पर्यटन विभाग के बयान के अनुसार महाकुंभ की हेलिकॉप्टर राइड का आनंद मात्र 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति में लिया जा सकता है, इस राइड को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा www.upstdc.co.in पर उपलब्ध है और इसे भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस द्वारा संचालित किया जाएगा. हेलिकॉप्टर राइड्स मौसम की स्थिति के अनुसार लगातार संचालित की जाएंगी. इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग ने मेले के स्थल पर जल और साहसिक खेलों की भी व्यवस्था की है. मेले के दौरान 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो, वॉटर लेजर शो और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











