
श्रद्धालुओं के लिए सज गया Mata Vaishno Devi का दरबार, यात्रियों को करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
Zee News
नवरात्र पर्व पर कटरा में माता वैष्णो देवी का दरबार पूरी तरह सज गया है. श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
जम्मू: कोरोना महामारी के बीच यहां माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) गुफा मंदिर नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का मंगलवार से स्वागत करने वाला है. अधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि (Navratri) के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों का उपयोग किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shree Mata Vaishno Devi Shrine Board) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार सोमवार को भवन पहुंचे. उन्होंने भवन और श्रद्धालुओं के लिए अन्य स्थानों पर की गई व्यवस्था की सोमवार को समीक्षा की. रमेश कुमार ने कटरा, दर्शनी देवड़ी, बाणगंगा, अर्द्धकुवारी, ताराकोट मार्ग, सांझी छत, हिमकोटी मार्ग, भवन, भैरों परिसर और कटरा से भवन तक अन्य स्थानों पर यात्रा पंजीकरण काउंटर पर की गई व्यवस्था का जायजा भी लिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








