
'शोले के सांभा' की बेटी हैं 'Skater Girl' की डायरेक्टर, ऐसा है करियर
AajTak
मंजरी ने 24 मिनट की शॉर्ट फिल्म द कॉर्नर टेबल का निर्देशन किया था. इस फिल्म को दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल (2014) में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया और टॉम आल्टर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. यह न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल और कान्स का भी हिस्सा रही.
शोले फिल्म में सांभा के किरदार से मशहूर एक्टर मैक मोहन को गुजरे एक दशक बीत चुका है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अब उनकी विरासत को उनकी बेटियां मंजरी माकिजानी और विनती आगे बढ़ा रही है. मंजरी के निर्देशन में बनी इंडियन-अमेरिकन नेटफ्लिक्स मूवी स्केटर गर्ल हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॅन्स मिल रहा है. आइए जानें कौन है मंजरी जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना खुद का नया मुकाम स्थापित कर रही हैं. मंजरी एक राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उन्हें अपनी शॉर्ट मूवीज द लास्ट मार्बल और द कॉर्नर टेबल के लिए खास तौर पर जाना जाता है. उन्होंने वेक अप सिड, सात खून माफ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











