
शॉर्ट-कट लेने के लिए Google Map का सहारा लेना पड़ा भारी, सीढ़ियों के ऊपर अटकी कार
AajTak
तमिनलाडु के गुडालूर में एक शख्स को गूगल मैप का सहारा लेना काफी महंगा पड़ा. दोस्तों के साथ वीकेंड मनाकर आ रहे शख्स ने अपनी एसयूवी ऐसी जगह पहुंचा दी जहां नीचे की तरफ सीढ़ियां थी. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से किसी तरह गाड़ी को मुख्य मार्ग तक लाया गया.
गूगल मैप अक्सर शहर से लेकर गांव तक लोगों को किसी भी लोकेशन को ढूंढने में काफी मदद करता है. आपने अक्सर देखा होगा कि लोग ट्रैफिक से बचने या समय की बचत करने के लिए गूगल मैप का सहारा लेकर नए रास्ते खोजते हैं. कभी-कभी आंख बंद कर गूगल मैप पर भरोसा करना भी भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के पहाड़ी शहर गुडालूर से सामने आया है. जहां एक एसयूवी चालक कर्नाटक जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था.
गूगल मैप के सहारे सीढ़ियों के ऊपर पहुंची कार
गूगल मैप के सहारे चल रहा एसयूवी चालक अपने वाहन को लेकर गुडालूर के पहाड़ी एरिया में सीढ़ियों में फंस गया. वह ड्राइव करके अपने दोस्तों के साथ वीकेंड मनाकर लौट रहा था और इस दौरान गाड़ी में दोस्त भी उसके साथ थे. इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि एसयूवी पहाड़ी के ऊपर सीढ़ियों में फंसी हुई है.
आपको बता दें कि गुडालूर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के बीच एक ट्राई-जंक्शन पर स्थित है और छुट्टियां बिताने के लिए यह लोगों की पंसदीदा जगह है. यहां अक्सर ऊटी जाने वाले पर्यटक आते हैं. गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए, एसयूवी चालक दोस्तों के साथ पुलिस क्वार्टर की तरफ जा रहा था जिसे गूगल मैप ने "सबसे तेज़ रूट" होने का दावा किया था. हालांकि, यह रास्ता उन्हें एक आवासीय क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र में लेकर गया जहां सीढ़ियां थी.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने की मदद
इसके बाद आगे बढ़ने में असमर्थ चालक ने सीढ़ियों पर वाहन रोका और लोगों तथा पुलिस से सहायता मांगी. मौके पर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए पहुंचे. किसी तरह लोगों के साथ मिलकर पुलिस एसयूवी को मुख्य सड़क तक लेकर आई जिसके बाद कार में मौजूद सभी लोग कर्नाटक की तरफ रवाना हो सके.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







