
शेविंग कंपनी ने टॉपर प्राची के सपोर्ट में दिया फुल पेज का एड, पर इस वजह से हुई ट्रोल
AajTak
उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची निगम के समर्थन में एक शेविंग कंपनी का 'कभी परेशान न हों' अभियान उल्टा पड़ गया है. पिछले शनिवार को यूपी बोर्ड के नतीजों के ऐलान के बाद, प्राची को अपने चेहरे पर बाल को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.
उत्तर प्रदेश बोर्ड क्लास 10 की टॉपर प्राची निगम (Prachi Nigam) के सपोर्ट में बॉम्बे शेविंग कंपनी की तरफ से उठाए कदम पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े स्तर पर प्रतिक्रिया दी है. शेविंग कंपनी के 'never get bullied campaign' में प्राची निगम के नाम का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें अपने चेहरे के बालों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. पिछले शनिवार को यूपी बोर्ड के नतीजों के ऐलान के बाद, प्राची को अपने चेहरे पर बाल को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.
गंदे और असभ्य कमेंट पर इंटरनेट यूजर्स ने तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने महिलाओं पर थोपे गए मनमाने सौंदर्य मानकों की निंदा की. कुछ दिनों बाद, बॉम्बे शेविंग कंपनी ने एक अखबार के पहले पन्ने पर प्राची के सपोर्ट में एक विज्ञापन पब्लिश करवाया. यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और कई यूजर्स ने कंपनी को ट्रोल भी किया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्राची से "कंपनी पर मुकदमा" करने के लिए कहा है.
विज्ञापन में क्या लिखा था?
विज्ञापन में प्राची निगम के लिए करते हुए एक संदेश दिखाया गया था, जिसमें कहा गया था, "प्रिय प्राची, वे आज आपके बालों को ट्रोल कर रहे हैं, वे कल आपके A.I.R. (ऑल इंडिया रैंक) की तारीफ करेंगे." हालांकि, विज्ञापन की आखिरी वाली लाइन पर विवाद हो गया. जिसमें लिखा था, "हमें उम्मीद है कि आप कभी भी हमारे रेजर का उपयोग करने के लिए परेशान नहीं होंगी."
CEO ने भी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
LinkeDin पर बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शांतनु देशपांडे द्वारा विज्ञापन की एक तस्वीर शेयर किए जाने के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी सोचा कि क्या प्राची निगम सहमति के बिना उनके नाम का उपयोग करने के लिए कंपनी पर मुकदमा कर सकती हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











