
शेर के पिंजड़े में कूद गई नशे में धुत महिला, फिर...
AajTak
एक महिला ने शराब के नशे में शेर के पिंजड़े में छलांग लगा दी. इसके बाद शेर ने उसके हाथ का हिस्सा खा लिया. इस महिला को रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. चिड़ियाघर ने कहा- हमारे स्टाफ चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन महिला नहीं रुकी.
एक महिला नशे में धुत होकर शेर के पिंजड़े में कूद गई, जिसके बाद हिंसक जानवर ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया. उसने महिला के हाथ का काफी हिस्सा खा लिया है. हालांकि महिला जीवित है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये मामला रूस के एक चिड़ियाघर का है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. मामला रूस के उससुरीस्क का है. चिड़ियाघर ने बयान जारी कर कहा कि महिला नशे की हालत में थी. उसने शेर को उकसाया. इसके बाद शेर ने उस पर हमला कर दिया और उसके एक हाथ को खा लिया.
चिड़ियाघर से निकाले जाने के दौरान महिला ने बाड़ से छलांग लगा दी थी. बयान में कहा गया है, 'उस समय, महिला अकेली थी और शेर अरिस्टो के पिंजरे में चली गई.' चिड़ियाघर ने बयान में कहा कि महिला पहले आसपास देख रही थी. फिर उसने बाड़ को पार करने की कोशिश की. जबकि इससे एक मीटर की दूरी पर साइन बोर्ड लगा था, जिसपर लिखा था, 'बाड़ के दूसरी तरफ मत जाओ. इसके बाद हमारे स्टाफ चिल्लाते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन महिला नहीं रुकी. सबकुछ चंद सेकेंड में ही हो गया.'
शेर ने महिला का हाथ जकड़ा
बयान में कहा गया है, 'दुर्भाग्य से वह दीवार के काफी करीब चली गई थी और शेर ने उसका हाथ जकड़ लिया. उसने महिला को दीवार से पिंजड़े के भीतर खींच लिया. हमने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया. अब महिला अस्पताल में है और हमें उम्मीद है कि डॉक्टर उसके हाथ को बचा लेंगे.'
मामले में आपराधिक जांच की जाएगी. साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि नशे में कहीं घूमने न जाएं, फिर चाहे वो जगह दिखने में सुरक्षित ही क्यों न लग रही हो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










