
शेरनियों और शेर के नाम रखे गए महा गौरी, शैलजा और महेश्वर, जानिए क्यों
Zee News
On Navratri, Lion And Lionesses Named As Maheswar, Maha Gowri, Shailja in Delhi Zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर को ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत गुजरात (Gujarat) से शेर (Lion) और शेरनी मिले हैं. जिनके नाम इस वक्त सुर्खियों में हैं.
नई दिल्ली: पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Union Minister Ashwini Kumar Choubey) ने नवरात्रि (Navratri) के अवसर पर दो शेरनियों और एक शेर का नाम महा गौरी, शैलजा और महेश्वर रखा है. इन तीनों को हाल ही में गुजरात (Gujarat) से दिल्ली के चिड़ियाघर (Delhi Zoo) लाया गया है.
दिल्ली के चिड़ियाघर (Zoo) को पिछले महीने गुजरात के सक्करबाग से पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ब्रीडिंग के मकसद से शेर (Lion) और शेरनी मिले हैं. चिड़ियाघर में वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए और उन्होंने शेर और शेरनी के बाड़े के पास ऐसे पेड़ लगाए जो गुजरात में पाये जाते हैं. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह नवरात्रि का अवसर है इसलिए मंत्री अश्विनी चौबे ने इन शेरों के नाम महा गौरी, शैलजा तथा महेश्वर रखा है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








