
शेयर बाजार में शानदार तेजी... 26000 के करीब निफ्टी, ये शेयर कर रहे कमाल!
AajTak
शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स 400 अंक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 145 अंकों की उछाल आई है. आर आर केबल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयर अच्छी तेजी दिखा रहे हैं.
स्टॉक मार्केट में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को आई गिरावट के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 84,660 के ऊपर कारोबार कर रहा है, तो वहीं निफ्टी 145 अंक उछलकर 25,940 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी अच्छी उछाल है, जो 300 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है.
बीएसई टॉप 30 में से सिर्फ 10 शेयर ही गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, बाकी के 20 शेयरों में उछाल है. सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील के शेयर में में 1.30 फीसदी की है. इसके बार रिलायंस, भारतीय एयरटेल और एसबीआई के शेयरों में करीब एक फीसदी की तेजी आई है. इंफोसिस के शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.
FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में तेजी देखी जा रही है. गिरावट वाले सेक्टर्स में बिकवाली आई है. मीडिया, मेटल, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में तेजी आई है.
इन शेयरों में उछाल आर-आर केबल, eClerx Service के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है. रतन इंटरप्राइजेज के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है. पूनावाला फाइनेंस के शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल आई है. डॉ. लाल पैथलैब्स के शेयर में 4 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. कोफोर्ज के शेयर में भी 4 फीसदी की उछाल है. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल आई है.
128 शेयरों में अपर सर्किट बीएसई पर एक्टिव 3,728 शेयरों में से 2,164 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1,350 स्टॉक में गिरावट आई है. 214 शेयर अनचेंज हैं और 92 शेयर 52 सप्ताह के हाई लेवल पर कारोबार रक रहे हैं. 43 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर हैं. 128 शेयरों में अपर सर्किट लगा है और 110 शेयरों में लोअर सर्किट है.
आज क्यों आई तेजी?

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









