
शेयर बाजार में निवेश के बहाने साइबर ठगों ने लगाया था 35 लाख का चूना, ऐसे वापस मिले 18 लाख रुपये
AajTak
पीड़ित बुजुर्ग ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी और इस मामले को जांच के लिए साइबर सेल के हवाले कर दिया गया था. इसके बाद, पीड़ित के 18,16,245 रुपये उसके खाते में वापस कर दिए गए.
यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक बुजुर्ग को साइबर ठगों ने लगभग 35 लाख रुपये का चूना लगाया था. लेकिन अब पुलिस और साइबर सेल की जांच शुरू होने के बाद पीड़ित के बैंक खाते में 18 लाख रुपये वापस आ गए हैं. हालांकि ठगी की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि अल्फा 2 के रहने वाले 71 वर्षीय बुजुर्ग को शेयर बाजार में निवेश के बहाने धोखा दिया गया था. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक ने 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत लेकर 3 मार्च को स्थानीय बीटा 2 पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था.
पीड़ित बुजुर्ग ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी और इस मामले को जांच के लिए साइबर सेल के हवाले कर दिया गया था. इसके बाद, पीड़ित के 18,16,245 रुपये उसके खाते में वापस कर दिए गए. पुलिस ने कहा कि बकाया रकम की वसूली और फर्जी शेयर बाजार ऐप के सरगना आरोपी का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
पुलिस ने नागरिकों से ऐसे साइबर अपराधों से सावधान रहने का भी आग्रह किया जो निवेश या त्वरित धन के बहाने लोगों को लुभाते हैं. क्योंकि इस तरह की वारदातें आए दिन हमारे सामने आ रही हैं.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










