
शेयर करना था कोरोना का आंकड़ा, पोस्ट कर दिया एडल्ट वीडियो!
AajTak
कनाडा में क्यूबेक (Quebec) नाम का प्रोविंस है, यहां कोरोना अपडेट बताने वाली हेल्थ एजेंसी से एक बड़ी गड़बड़ का मामला सामने आया है. इस एजेंसी ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक एडल्ट वीडियो का लिंक शेयर कर दिया. फिर क्या हुआ?
कनाडा की हेल्थ एजेंसी को कोरोनावायरस का ताजातरीन डाटा अपलोड करना था, पर इस एजेंसी ने एडल्ट वीडियो का लिंक शेयर कर डाला.
ये ब्लंडर ट्विटर अकाउंट से हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्यूबेक स्वास्थ्य मंत्रालय (Quebec Health Ministry) को ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्यूबेक कनाडा का एक प्रोविंस है.
'द इंडिपेंडेट' की खबर के मुताबिक, ये गड़बड़ कनाडा में हुई. जहां Quebec Ministry of Health के ट्विटर अकाउंट से किसी ने ट्वीट कर दिया. ये ट्वीट 14 अप्रैल को हुआ. जो करीब 30 मिनट तक सोशल मीडिया पर मौजूद रहा.
जब किसी को इस गलती का अहसास हुआ तो ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया. बाद में एक और ट्वीट कर इस विभाग ने अपने 1 लाख 3 हजार से यूजर से माफी मांगी. इस हेल्थ एजेंसी को Santé Québec के नाम से भी जाना जाता है.
विभाग ने मांगी माफी....
ट्वीट करते हुए विभाग ने लिखा, ' हमारे नियंत्रण से बाहर की स्थिति के कारण, हमारे ट्विटर अकाउंट से अनुचित सामग्री वाला एक लिंक पोस्ट किया गया. हम कारणों की तलाश कर रहे हैं. असुविधा के लिए खेद है.'

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












