
शेफाली जरीवाला के निधन को हुआ 1 महीना, पत्नी की याद में इमोशनल हुए पराग त्यागी, शेयर की इमोशनल पोस्ट
AajTak
शेफाली जरीवाला के निधन को 1 महीने हो गया है. मगर पराग त्यागी का दर्द कम नहीं हो रहा है. पत्नी की याद में पराग ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि शेफाली के जाने से उनका पेट डॉगी सिंबा भी बहुत ज्यादा दुखी है.
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को 1 महीने का वक्त बीत चुका है. मगर फैंस की यादों में अभी भी वो जिंदा हैं. शेफाली के बिना उनके पति पराग त्यागी भी काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वो काफी दर्द में हैं. पराग आए दिन इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हैं. अब शेफाली के निधन को 1 महीना पूरा होने पर पराग ने पत्नी के नाम भावुक पोस्ट लिखी है.
पराग ने पोस्ट में क्या लिखा?
पराग ने पत्नी शेफाली के लिए नई पोस्ट अपने पेट डॉगी सिंबा की तरफ से लिखी है. बता दें कि सिंबा को शेफाली अपने बेटे की तरह मानती थीं. वो उसको खूब लाड करती थीं. शेफाली के गुजर जाने के बाद उनका पेट डॉग सिंबा भी काफी उदास रहने लगा है.
ऐसे में पराग ने नई पोस्ट में सिंबा और शेफाली के खूबसूरत मोमेंट्स फैंस संग शेयर किए हैं. दोनों की तस्वीरें देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डॉगी सिंबा शेफाली के कितने ज्यादा करीब था. एक फोटो में सिंबा पूजा की चौकी के पास बैठा हुआ नजर आ रहा है. सिंबा के चेहरे पर उदासी है.
शेफाली और सिंबा के यादगार मोमेंट्स शेयर करते हुए पराग ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- सिंबा की तरफ से उसकी मॉम के लिए...
'दुनिया की सबसे बेस्ट मां. परी अपने बेबी सिंबा को सबसे ज्यादा प्यार करती थी और सिंबा भी अपनी मॉम को सबसे ज्यादा प्यार करता था. सिंबा को आपको देखे हुए आज पूरा 1 महीना हो गया है. लेकिन वो आपको और आपकी मौजूदगी को अपने पास महसूस कर सकता है. वो आपके प्यार और अफेक्शन को भी फील कर सकता है.'

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












