
शेख हसीना युग के बाद अब पाक कलाकारों की ओर झुकता बांग्लादेश, राहत फतेह अली खान ढाका में करेंगे परफॉर्म
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के बाद बदलती सांस्कृतिक झलक देखने को मिल रही है. ढाका में 21 दिसंबर को पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की परफॉर्मेंस इस बदलाव का बड़ा उदाहरण है. इस आयोजन से भारतीय कलाकारों के मुकाबले पाकिस्तानी प्रतिभाओं की बढ़ती पसंद साफ दिख रही है.
ढाका में 21 दिसंबर को मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का कॉन्सर्ट होने जा रहा है. यह कार्यक्रम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की मुलाकात के अगले दिन हो रहा है. 'इकोज ऑफ रेवोल्यूशन' नाम के इस कॉन्सर्ट ने बांग्लादेश में हसीना सरकार के बाद के युग में भारतीय कलाकारों के बजाय पाकिस्तानी कलाकारों को प्राथमिकता देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है.
'इकोज ऑफ रेवोल्यूशन' कॉन्सर्ट का आयोजन 'स्पिरिट्स ऑफ जुलाई' नामक प्लेटफॉर्म द्वारा किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बांग्लादेश आर्मी स्टेडियम में होगा और इसका उद्देश्य हसीना सरकार के पतन से प्रभावित लोगों को समर्थन देना है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 2200, पाकिस्तान में 112 केस... पड़ोसी देशों में बढ़े हिंदुओं पर हमले, MEA ने दिए आंकड़े
राहत फतेह अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट के बारे में एक वीडियो मैसेज साझा किया. उन्होंने कहा, 'मेरे साहसी बंगाली भाइयों और बहनों को सलाम. अस्सलामु अलैकुम. छात्रों के निमंत्रण पर मैं जल्द ही आपके खूबसूरत देश बांग्लादेश आऊंगा और आपके लिए परफॉर्म करूंगा.'
राहत फतेह अली खान ने आगे कहा, 'जुलाई में विद्रोह के दौरान घायल हुए या अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों की मदद के लिए मैं एक चैरिटी कॉन्सर्ट में परफॉर्म करूंगा. यह कार्यक्रम साहसी छात्रों द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इससे होने वाली सारी आय इन परिवारों को दी जाएगी. यह कार्यक्रम ढाका के आर्मी स्टेडियम में आयोजित होगा."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सरेंडर की आइकॉनिक फोटो से बांग्लादेशी जनरल क्यों गायब? जानें यूनुस सरकार के आरोपों में क्यों नहीं है दम

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








