
'शेख हसीना ने सबकुछ बर्बाद कर दिया, प्रत्यपर्ण करे भारत', बोले यूनुस, हिंदुओं पर हमले को लेकर कही ये बात
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं. इस बीच अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने एक इंटरव्यू में कहा कि हिंदुओं पर हमलों की बात सिर्फ प्रोपेगैंडा है. उन्होंने शेख हसीना पर सबकुछ बर्बाद करने का आरोप भी लगाया.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शेख हसीना ने सबकुछ बर्बाद कर दिया. यूनुस ने ये भी कहा कि चुनाव सुधार के बाद ही बांग्लादेश में चुनाव कराए जाएंगे.
मोहम्मद यूनुस ने निक्केई एशिया को दिए इंटरव्यू में कहा, चुनाव कराने से पहले हमें अर्थव्यवस्था, शासन, नौकरशाही और न्यायपालिका में सुधार करने की जरूरत है.
यूनुस ने एक बार फिर दोहराया कि इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में ट्रायल खत्म होने के बाद भारत को शेख हसीना का प्रत्यर्पण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक बार ट्रायल खत्म हो जाए और फैसला आ जाए तो हम भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत भारत उनका प्रत्यर्पण करने के लिए बाध्य है.
हिंदुओं पर हमलों की बात प्रोपेगैंडा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को उन्होंने प्रोपेगैंडा बताया. उन्होंने कहा, हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार जो चिंता जता रही है, वो तथ्यों पर आधारित नहीं है. जो कुछ भी कहा जा रहा है वो सिर्फ 'प्रोपेगैंडा' है.
इस साल 5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वो भारत आ गई थीं. हसीना सरकार के जाने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब हो गए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले भी बढ़ गए हैं. हाल ही में हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्णा दास की गिरफ्तारी के बाद रिश्ते और भी बिगड़ गए. चिन्मय दास को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. चटगांव की कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई 2 जनवरी तक टाल दी, क्योंकि उनकी तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ था. उनके समर्थकों का दावा है कि उनके वकील की जान खतरे में है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








