
शेख हसीना के जाने के बाद तेवर दिखा रहा बांग्लादेश, अब भारत से मंगाई ये चीज
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद द्विपक्षीय व्यापार भी प्रभावित हुआ है. हालांकि, यूनुस सरकार के अनुरोध पर भारत बांग्लादेशी लोगों तक खाद्यान्न पहुंचा रहा है. गुरुवार को ही चावल से लदा एक जहाज बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह पर पहुंचा है.
खाद्यान्नों की कमी और बढ़ती महंगाई के बीच बांग्लादेश को भारत का ही आसरा है. भारत से तनाव के बावजूद भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए भारत की तरफ देख रही है. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बांग्लादेश की सरकार भारत से 50,000 टन चावल खरीदेगी. अब खबर है कि आज यानी गुरुवार को 700 टन चावल भारत से बांग्लादेश पहुंच रहा है. शेख हसीना के तख्तापलट और मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार की कमान संभालने के बाद यह पहली बार है जब भारत से चावल की कोई खेप जहाज से बांग्लादेश पहुंच रही हो.
बांग्लादेश के स्थानीय अखबार के मुताबिक, स्थानीय बाजारों में खाद्यान्नों की कमी को पूरा करने के लिए बांग्लादेश भारत से पका (उबला हुआ, Parboiled) चावल खरीद रहा है जो गुरुवार को चटगांव बंदरगाह पर पहुंच रहा है.
बुधवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारतीय जहाज MV Tanais Dream चावल की खेप लेकर बंदरगाह पर सुबह करीब 5:30 बजे पहुंचेगा.
शेख हसीना के कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश के रिश्ते बेहद अच्छे दौर में थे लेकिन जुलाई-अगस्त में छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया. इसके बाद शेख हसीना भारत आ गई और बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेत मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ. नई सरकार के आने के बाद से भारत-बांग्लादेश रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं जिसका असर द्विपक्षीय व्यापार पर भी हुआ है. बांग्लादेश अपने ऐतिहासिक दुश्मन रहे पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ा रहा है और भारत से दूर होता जा रहा है.
हाल ही में कुछ सूत्रों ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया था कि बांग्लादेश के व्यापारियों को पाकिस्तान से माल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
समझौते के तहत बांग्लादेश ने भारत से खरीदा चावल

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








