
शूटिंग के लिए मुंबई रवाना हुईं मोनालिसा, कार से खुद लेने आए फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर; थाना इंचार्ज ने भी फ्यूचर हीरोइन संग क्लिक करवाए फोटो
AajTak
महेश्वर पहुंचे असिस्टेंट डायरेक्टर लोधी ने मोनालिसा के परिवार से चर्चा की और फिल्म 'मणिपुर डायरी' की शूटिंग के लिए भावी हीरोइन को लेकर मुंबई के लिए निकले. मोनालिसा और उसके परिवार को सुरक्षित पहुंचाने के लिए थाना इंचार्ज जगदीश गोयल से भी असिस्टेंट डायरेक्टर ने मुलाकात की.
प्रयागराज महाकुंभ की सबसे चर्चित और खूबसूरत नीली आंखों वाली मोनालिसा भोंसले फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' की शूटिंग के लिए महेश्वर से मुंबई रवाना हो गईं. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के असिस्टेंट महेंद्र लोधी खुद फ्यूचर हीरोइन को लेने मध्य प्रदेश के पर्यटन नगर महेश्वर (खरगोन जिला) पहुंचे.
कार से पहुंचे असिस्टेंट डायरेक्टर लोधी ने मोनालिसा के परिवार से चर्चा की और फिल्म 'मणिपुर डायरी' की शूटिंग के लिए मोनालिसा को लेकर मुंबई के लिए निकले. मोनालिसा और उसके परिवार को सुरक्षित पहुंचाने के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर महेंद्र लोधी इलाके के थाना इंचार्ज जगदीश गोयल से भी मिले.
थाना इंचार्ज गोयल और अन्य पुलिस स्टाफ ने भावी हीरोइन मोनालिसा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बधाई भी दी.
महाकुंभ में रुद्राक्ष स्फटिक और शिवलिंग बेचने वाली चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा अब बड़े बैनर की फिल्म में नजर आएंगी. इससे पहले वह मुंबई और अन्य स्थानों पर तीन माह की ट्रेनिंग लेंगी.
मोनालिसा अपने बड़े पापा विजय पटेल, चचेरी बहन रूपन्न पटेल के साथ इंदौर के लिए रवाना हुईं और वहां से फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंचेंगी. प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' में मोनालिसा आर्मी अफसर की बेटी के रोल में नजर आएंगी.
इस फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में चल रही है. मोनालिसा मुंबई और कोलकाता में ट्रेनिंग लेंगी. इसके बाद फिल्म में उन्हें रोल अदा करना है. फिल्म के मुख्य कलाकारों में अभिनेता दीपक तिजोरी, मुकेश तिवारी, अमित राव, अनुपम खेर शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि चर्चित अभिनेता अनुपम खेर आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे और मोनालिसा उनकी बेटी का रोल अदा करेंगी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










