
'शुरू होते ही खत्म', इतना छोटा घर कि माचिस की डिब्बी से हो रही तुलना, किराया 2 लाख- VIDEO
AajTak
एक घर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में इतना छोटा घर दिखाया गया है, कि लोग उसकी तुलना माचिस की डिब्बी और अपने घर के किचन से कर रहे हैं.
लोगों का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो. लेकिन महंगाई के इस जमाने में हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता. वहीं घर के किराए की बात करें, तो ये दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है. लोगों के लिए सिर पर छत होना भी एक बड़ी बात हो गई है. खासतौर पर उन देशों में जहां महंगाई काफी अधिक है. ऐसे में लोगों को ज्यादा पैसे देने के बावजूद भी बिना सुविधाओं के ही रहने को मजबूर होना पड़ता है. एक घर का ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें इतना छोटा घर दिखाया गया है, कि लोग उसकी तुलना माचिस की डिब्बी और अपने घर के किचन से कर रहे हैं.
वहीं इसका किराया इतना ज्यादा है कि लोग उसे जानकर हैरानी भी जता रहे हैं. इस घर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @instablog9ja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि ये घर सेंट्रल लंदन में है. इसका महीने का किराया 1850 पाउंड (करीब दो लाख रुपये) है. इसके भीतर एक छोटा सा बेड है. टीवी लगा है, अलमारी है. अटैच बाथरूम भी है. वीडियो बनाने वाली महिला इस घर को दिखाने के दौरान हंसने लगती है. इस वीडियो को 4.7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. लोग इसे खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं. साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में कहा, 'मेरा किचन देख लो.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये एक आदमी के रहने लायक लग रहा है.' वहीं तीसरे यूजर का कहना है, 'प्लीज इस वीडियो को लागोस के मकान मालिकों के देखने से पहले छिपा दें. आप लोग उन्हें बहुत अधिक आइडिया दे रहे हैं.' चौथे यूजर ने कहा, 'एक शानदार ढंग से सुसज्जित और बड़ा अपार्टमेंट देखने की उम्मीद कर रहा था. विदेश में स्कैम हो रहा है. अगर आपके पास पैसा है तो नाइजीरिया में रहें और अपने पैसे का आनंद लें.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










