
शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम इवेंट IMC, PM मोदी ने किया उद्घाटन
AajTak
IMC 2025 की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी इवेंट का उद्घाटन किया है. इस इवेंट में दुनिया भर की 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही है. यहां पर फ्यूचर टेक्नोलॉजी को दिखाया जाएगा. 8 अक्टूबर से शुरू हुआ IMC 2025 इवेंट 11 अक्टूबर तक चलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस की आज यानी 8 अक्टूबर को शुरुआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IMC (इंडिया मोबाइल कांग्रेस में) के 9वें एडिशन में शामिल हुए. 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा IMC 2025 11 अक्टूबर तक चलेगा. ये एशिया में होने वाला सबसे बड़ा टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी इवेंट है, जिसमें कई फ्यूचर टेक को अनवील किया जाएगा.
इस बार IMC की थीम इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म है, जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में भारत की लीडरशिप को दिखाएगा. इस साल के इवेंट में 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. इस बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, ऑप्टिकल नेटवर्क और साइबर फ्रॉड प्रिवेंशन पर फोकस होगा.
टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रायक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि भारत में कैसे पिछले 11 साल में डेटा कॉस्ट कम हुई है. उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में मोबाइल डेटा कॉस्ट 98 फीसदी तक कम हुई है. एक वक्त ऐसा था कि सिंगल वॉयस कॉल मिनट लग्जरी होता था. आज भारत में दुनिया के 20 फीसदी मोबाइर यूजर हैं.
उन्होंने डिजिटल फर्स्ट की बात की और बताया कि कैसे UPI ने देश में बदलाव लाया है. 4 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर्स हिस्सा लेंगे. ज्योतिरादित्य ने बताया कि इस बार भारत स्टार्टअप वर्ल्ड कप का योजन भी कर रहा है.
यह भी पढ़ें: India Mobile Congress 2025: भारत में इन तारीखों को होगा IMC 2025, केंद्रीय मंत्री ने MWC 2025 में दी जानकारी
इंडिया मोबाइल कांग्रेस इस बार दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है. 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा ये इवेंट 11 अक्टूबर तक चलेगा. इस इवेंट को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) और सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी COAI मिलकर आयोजित कर रहे हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










