
शीशमहल, कूड़ा और प्रदूषण... देखें इन सवालों पर क्या बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता?
AajTak
दिल्ली में शीशमहल के निर्माण और उसके उपयोग पर सवाल उठाए गए, जिस पर ₹70 करोड़ खर्च हुए हैं और करोड़ों की ज़मीन भी है. इसके साथ ही, दिल्ली की एक और बड़ी समस्या कूड़े के पहाड़ पर भी चर्चा हुई. बताया गया कि गाजीपुर लैंडफिल में कूड़े के निस्तारण की गति 7,000 टन से बढ़कर 30,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गई है और पहाड़ों की ऊंचाई 60 मीटर से घटकर 30 मीटर रह गई है. प्रदूषण को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











