
शीना बोरा हत्याकांड की जांच में बड़ी लापरवाही, बरामद कंकाल गायब, अदालत में खुलासा
AajTak
गायब सबूतों में वो अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें साल 2012 में पेन पुलिस ने कंकाल के तौर पर बरामद किया गया था. ये वही साल था, जब शीना बोरा की हत्या कर दी गई थी. सरकारी अभियोजक सीजे नंदोडे ने मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत को इस बात की जानकारी दी है.
हाई-प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड से जुड़ा एक अहम सबूत गायब हो गया है. अभियोजन पक्ष ने इस बात की जानकारी अदालत को दी. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि सीबीआई ने जिन हड्डियों को शीना बोरा के अवशेष बताया था, वो अब लापता हैं.
गायब सबूतों में वो अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें साल 2012 में पेन पुलिस ने कंकाल के तौर पर बरामद किया गया था. ये वही साल था, जब शीना बोरा की हत्या कर दी गई थी. सरकारी अभियोजक सीजे नंदोडे ने मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत को खबर दी है कि फोरेंसिक विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण हड्डियां गहन खोज के बावजूद भी नहीं मिल पाईं हैं.
यह घटनाक्रम जेजे अस्पताल की फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. ज़ेबा खान की गवाही के दौरान सामने आया, जिन्होंने 2012 में हड्डियों की शुरुआती जांच की थी और पुष्टि की थी कि वो एक इसांन की लाश के अवशेष हैं. अभियोजन पक्ष की कहानी को स्थापित करने के लिए डॉ. खान की जांच महत्वपूर्ण थी.
अभियोजन पक्ष ने पहले हड्डियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध किया था, जिसका बचाव पक्ष के वकीलों ने विरोध नहीं किया. हालांकि, हड्डियों को खोजने में नाकाम रहने के बाद, अभियोजन पक्ष कथित तौर पर हड्डियों को सबूत के तौर पर पेश किए बिना डॉ. खान की गवाही के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है. अभियोजन पक्ष के मामले को कमजोर करने की संभावना वाले इस कदम पर बचाव पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई.
आपको बता दें कि सीबीआई का आरोप है कि शीना बोरा की हत्या उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय ने 2012 में गला घोंटकर की थी. इसके बाद शव को कथित तौर पर पेन गांव ले जाया गया और जला दिया गया.
पेन पुलिस ने साल 2012 में बरामद अवशेषों को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया था. साल 2015 तक मामला अनसुलझा रहा, जब श्यामवर राय की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ. खार पुलिस ने बाद में 2015 में निपटान स्थल से अतिरिक्त अवशेष बरामद किए थे. इन अवशेषों को आगे की जांच के लिए एम्स, दिल्ली भेजा गया था ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या वे 2012 में मिले अवशेषों के समान ही किसी व्यक्ति के हैं. साथ ही मरने वाले के लिंग, आयु और मृत्यु का कारण निर्धारित करने के लिए भी ऐसा किया गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







