
शिव मंदिर के लिए थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे तोप-गोले, जंग में अब चीन निभाएगा अहम रोल?
AajTak
11वीं सदी का प्रीह विहिहर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध की वजह बना हुआ है. इस मंदिर को 11वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ने भगवान शिव के लिए बनवाया था. लेकिन वक्त के साथ ये मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रवाद, राजनीति और सैन्य ताकत का अखाड़ा बन गया है. इस मंदिर में आज भी शिवलिंग है. जो इस मंदिर का केंद्र है.
ऐसा लग रहा है कि जैसे साल 2025 युद्ध का साल है. सिर्फ 7 महीने में दुनिया ने तीन युद्ध देख लिए हैं. पहले भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, फिर इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हुआ और अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई शुरू हो गई है. गुरुवार की सुबह से ही थाईलैंड और कंबोडिया की सेनाएं, एक-दूसरे पर बड़े हमले कर रही हैं. कंबोडिया ने थाईलैंड के सीमावर्ती इलाकों में रॉकेट से हमले किए और इसके जवाब में थाईलैंड की वायुसेना ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए.
ये लड़ाई उत्तरी कंबोडिया और थाईलैंड सीमा पर हो रही है. थाईलैंड के सुरीन और सीसाकेट राज्य इस युद्ध से प्रभावित हुए हैं. कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जंग की असली वजह इसी क्षेत्र से जुड़े एक ऐसे विवाद से है, जो हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है. सबसे पहले ये समझते हैं कि दोनों देशों के बीच अचानक युद्ध क्यों और कैसे शुरू हो गया. गुरुवार की सुबह थाईलैंड की सीमा में कंबोडिया के एक ड्रोन की मौजूदगी ने युद्ध की चिंगारी का काम किया.
गुरुवार की सुबह साढ़े 7 बजे के करीब थाईलैंड के सैनिकों को सुरीन के एक मंदिर 'Ta Muen Thom' (ता मुएन थॉम) के ऊपर कंबोडियाई सेना का एक ड्रोन दिखाई दिया. इसके बाद 6 कंबोडियाई सैनिकों को थाईलैंड के मिलिट्री बेस के पास देखा गया. ये कंबोडियाई सैनिक हथियारों से लैस थे और इनके पास ग्रेनेड चलाने वाले लॉन्चर्स थे.
इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच इस भड़काऊ कदम को लेकर बहस शुरू हो गई, और उसके बाद करीब साढ़े 8 बजे कंबोडियाई सैनिकों ने थाईलैंड के मिलिट्री ठिकाने पर फायरिंग शुरू कर दी. थाईलैंड का आरोप है कि करीब 9 बजे कंबोडियाई सेना ने उनके 'ता मुएन थॉम' मंदिर पर हमला कर दिया, जिसके बाद हालात ज्यादा खराब हो गए. इस फायरिंग में थाईलैंड के कुछ सैनिक घायल हो गए, जिसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया पर बड़े हमले किए. कंबोडिया ने अपने रॉकेट हमलों से सुरीन के मंदिर को ही नहीं बल्कि 'सी सा केट' राज्य के Don Tuan (डॉन ट्वान) मंदिर को भी निशाना बनाया. थाईलैंड का दावा है कि कंबोडियाई सैनिक जानबूझकर मंदिरों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं.
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच चल रहे तोप-गोले थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जमकर तोप-गोले चल रहे हैं. कंबोडिया का कहना है कि हमले की शुरुआत थाईलैंड की तरफ से हुई है, जबकि थाईलैंड का दावा है कि उनकी सीमा में रॉकेट और तोपों से हमला किया और जवाब में थाईलैंड ने एफ-16 विमानों से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों को टारगेट किया. अब आपको इस युद्ध की असली वजह बताते हैं.
क्या है युद्ध की वजह? 11वीं सदी का प्रीह विहिहर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध की वजह बना हुआ है, ये मंदिर कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत और थाईलैंड के सिसाकेत प्रांत की सीमा पर स्थित है. 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय यानी (ICJ) ने फैसला दिया कि ये मंदिर कंबोडिया का है, लेकिन मंदिर के आसपास की 4.6 वर्ग किलोमीटर जमीन पर दोनों देश अपना दावा करते हैं. थाईलैंड का कहना है कि ये जमीन उसकी है, जबकि कंबोडिया इसे अपना हिस्सा मानता है. बता दें कि इस मंदिर को 11वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ने भगवान शिव के लिए बनवाया था. लेकिन वक्त के साथ ये मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रवाद, राजनीति और सैन्य ताकत का अखाड़ा बन गया है. इस मंदिर में आज भी शिवलिंग है. जो इस मंदिर का केंद्र है. इस मंदिर में भगवान शिव के द्वारपाल भी देखे जा सकते हैं जो भक्तों की मनोकामना शिव जी तक पहुंचाने का काम करते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






