
शिवसेना (हिंद) नेता के घर पर किया था पेट्रोल बम से हमला, तीन दिन बाद चार आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि शिवसेना (हिंद) के नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर पर 2 नवंबर को पेट्रोल बम फेंका गया था. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
पंजाब के लुधियाना में तीन दिन पहले शिवसेना (हिंद) के नेता के घर पर पेट्रोल बम हमले करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस हमले में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ. लेकिन यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि शिवसेना (हिंद) के नेता हरकीरत सिंह खुराना के घर पर 2 नवंबर को पेट्रोल बम फेंका गया था. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस एक्शन में आ गई थी. जिसके चलते इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला है कि हमलावरों को आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से निर्देश मिल रहे थे.
दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ लाडी से दिशा निर्देश मिल रहे थे. पुलिस आयुक्त ने बताया कि मनीष के साथ पकड़े गए बाकी तीन आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है.
कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक, पकड़े गए हमलवारों का एक अन्य साथी लवप्रीत सिंह फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 16 अक्टूबर को शिवसेना (भारतवंशी) नेता योगेश बख्शी के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे.
कमिश्नर चहल के मुताबिक, इन घटनाओं का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था. आरोपियों ने बख्शी और खुराना को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि ये दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ मुखर हैं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







