
शिवराज सिंह चौहान मान गये या जेपी नड्डा ने मना लिया, लेकिन इससे मिला क्या?
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर शांति का भाव तो था, सुकून का नहीं मालूम. दो चीजें जरूर ध्यान देने वाली रहीं. एक, तो वो वही करेंगे जो पार्टी कहेगी, और दो - उनकी जबान पर लाड़ली बहना का नाम न आना.
शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली पहुंच कर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. हो सकता है, उनका भोपाल से दिल्ली जाने का मन न हो, फिर भी मजबूरी में भी कुछ काम तो करने ही पड़ते हैं.
भोपाल की प्रेस कांफ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली को लेकर अपने मन की बात कुछ ऐसे ही की थी. हालांकि, उनकी बात का एक हिस्सा ही ज्यादा चर्चित रहा, 'मर जाना पसंद करूंगा, लेकिन दिल्ली नहीं जाऊंगा...' लेकिन ये अधूरी बात थी.
शिवराज सिंह चौहान बताना चाह रहे थे, 'अपने लिए कुछ मांगने के लिए दिल्ली नहीं जाऊंगा.' दिल्ली पहुंचने के बाद भी शिवराज सिंह अपनी बात पर टिके नजर आये, '...जो खुद के लिए कुछ मांगता है वो अच्छा इंसान नहीं है.'
बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने इशारों इशारों में कई बातें समझाने की कोशिश की, और बार बार अपनी तरफ से सफाई भी पेश करते रहे, 'मेरे लिए जो भी भूमिका होगी... मैं उसे निभाऊंगा.'
सवाल जवाब के क्रम में ये भी बताये कि राज्य के साथ साथ केंद्र में भी उनकी भूमिका रहेगी - और साथ ही दक्षिण का भी रुख करना होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए.
पहली बार शिवराज सिंह चौहान के मुंह से अपनी तरफ से मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना का जिक्र नहीं सुनने को मिला. हां, पूछे जाने पर भाई और बहन के रिश्ते और उसे सबसे बड़ा पद जरूर बता रहे हैं. लगता है, जेपी नड्डा से संकेत मिल जाने के बाद अब वो अपनी ब्रांडिंग से बचने की कोशिश करेंगे. ये शायद नेताओं के ब्रांडिंग को लेकर मोदी के बयान का असर है. वैसे वो ये याद दिलाना नहीं भूल रहे हैं कि वो चाहते हैं कि मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव उनके किये गये कामों को नई ऊंचाई जरूर दें.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











