
शिवराज और वसुंधरा कहां सेट होंगे? बीजेपी में सीएम पद से हटने के बाद कहां-कहां गए ये 11 नेता
AajTak
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे चर्चा में हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी ने नए चेहरों पर दांव खेला है. ऐसे में शिवराज और वसुंधरा राजे कहां सेट होंगे? इन दोनों नेताओं से पहले अलग-अलग राज्यों में जो नेता सीएम रहे हैं, वह पद से हटने के बाद कहां-कहां गए?
डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ को भी विष्णुदेव साय के रूप में नया मु्ख्यमंत्री मिल जाएगा. राजस्थान में भी भजनलाल शर्मा के रूप में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय हो चुका है. तीनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिवराज सिंह चौहान, डॉक्टर रमन सिंह और वसुंधरा राजे जैसे कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरों पर दांव लगाया है. डॉक्टर रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे. बीजेपी ने रमन को स्पीकर बनाकर सेट कर दिया है लेकिन शिवराज और वसुंधरा का क्या होग? शिवराज और वसुंधरा कहां सेट होंगे?
इन दोनों को विधानसभा स्पीकर की पोस्ट तो मिली नहीं, ऐसे में इन्हें सरकार में एडजस्ट किया जाएगा या केंद्रीय राजनीति में बड़ा रोल दिया जाएगा, इसे लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. साल 2018 के चुनाव में जब बीजेपी को हिंदी पट्टी के इन तीनों राज्यों में शिकस्त के बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा था, तब पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान, डॉक्टर रमन सिंह और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष बना दिया था. वसुंधरा राजे अभी भी इस पद पर बनी हुई हैं. माना जा रहा है कि वसुंधरा को फिलहाल लोकसभा चुनाव तक राष्ट्रीय संगठन में उपाध्यक्ष बनाए रखा जा सकता है लेकिन कयास शिवराज को लेकर लगाए जा रहे हैं.
शिवराज सिंह चौहान ये साफ कह रहे हैं, बार-बार कह रहे हैं कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा. इसे राष्ट्रीय संगठन में फिर से उपाध्यक्ष पद या फिर किसी और जिम्मेदारी के लिए शिवराज की अनिच्छा से जोड़कर भी देखा जा रहा है. क्या बीजेपी सूबे की किसी सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवराज को उतारेगी या पार्टी प्रदेश-राष्ट्रीय संगठन में कोई ओहदा देकर उनको एडजस्ट करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन फिलहाल, पुराने उदाहरणों के जरिए भी ये समझने की कोशिशें की जा रही हैं कि सीएम पद से हटने के बाद बीजेपी के नेता कहां-कहां गए?
1- उमा भारती
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने साल 2003 का विधानसभा चुनाव उमा भारती के नेतृत्व में लड़ा. बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलाने का जनादेश मिला और उमा भारती सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. हालांकि, वह आठ महीने ही इस पद पर रह सकीं और एक मामले में कर्नाटक की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनको सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उमा भारती इसके बाद यूपी से भी बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं. वह केंद्र की मोदी सरकार में भी मंत्री रहीं. बीच में बीजेपी से बगावत कर उमा भारती ने अपनी पार्टी भी बनाई जिसका बाद में बीजेपी में विलय कर दिया था. फिलहाल, उमा भारती बीजेपी में हाशिए पर चल रही हैं.
2- भगत सिंह कोश्यारी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








