
शिवपाल यादव बोले- सपा से गठबंधन के लिए प्रयास जारी, ब्राह्मणों को लेकर दिया बड़ा बयान
ABP News
UP Elections: शिवपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मणों का मुद्दा सभी पार्टियां उठाने लगी हैं, जबकि ब्राह्मणों की सुध केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने ही ली है.
UP Assembly Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों (Brahmin) का मुद्दा तो सभी दल उठा रहे हैं लेकिन समुदाय की सुध केवल उनकी पार्टी ले रही है. यादव ने कहा कि हम सपा (Samajwadi Party) से गठबंधन के लिए पहले से ही प्रयास कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि चुनाव आते ही हमने इसके प्रयास किए हैं, जबकि ऐसा नहीं है. हम इसके लिए बहुत पहले से ही प्रयास कर रहे हैं. वह आगरा की केंद्रीय कारागार में बंद भदोई के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने आये थे. यादव ने कहा, ''विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मणों का मुद्दा सभी पार्टियां उठाने लगी हैं, जबकि ब्राह्मणों की सुध केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने ही ली है.'' उन्होंने कहा, ''जेल में भी हम ही उनसे मिलने आए हैं. इन दो ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों से मिलने अब तक किसी पार्टी का प्रतिनिधि नहीं आया.''More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












