
शिवपाल यादव बोले- यूपी चुनाव के लिए तैयारी पूरी, समाजवादी पार्टी को साथ लाने का प्रयास जारी
ABP News
UP Elections: शिवपाल ने कहा कि समान विचारधारा वाले दल एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ें. समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जिससे बीजेपी को सत्ता से हटाने में कामयाबी मिले.
UP Assembly Election 2022: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि उनकी पार्टी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए तैयारी पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि पार्टी की मंशा है कि समान विचारधारा वाले दल एकजुट होकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ चुनाव लड़ें. प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, "हमारा पूरा प्रयास है कि समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जिससे बीजेपी को सत्ता से हटाने में कामयाबी मिले.'' उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि नए कृषि कानूनों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












