
शिल्पा के घर कुंद्रा को लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, दोनों से एक साथ हो सकती है पूछताछ
Zee News
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्न फिल्में बनाने और एक खास एप्लिकेशन हॉटशॉट्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का आरोप है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) हालिय दिनों अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों की वजह से सुर्खियों में है. राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और एक खास एप्लिकेशन हॉटशॉट्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का आरोप है. राज कुंद्रा फिलहाल मुंबई पुलिस की हिरासत में है. अब मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की टीम ने अपनी कार्रवाई का दायरा आगे बढ़ाते हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंच गई है. Maharashtra: A team of Mumbai Police Crime Branch reaches at the residence of actor Shilpa Shetty, with her husband Raj Kundra in custody in a case related to the production of pornographic films बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से एक साथ पूछताछ करेगी. क्योंकि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी कुंद्रा से साथ विआन कंपनी की डायरेक्टर है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि राज कुंद्रा के सामने शिल्पा से सवाल किए जाएंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








