
शिमला: युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, AI समिट में साथियों की गिरफ्तारी का विरोध
ABP News
Himachal News: शिमला में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से पुराने बस स्टैंड तक रैली निकालकर केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ क्रांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार (22 फरवरी) को शिमला में भी सियासी माहौल गरमा गया. यहां प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस उग्र प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा खास तौर से मौजूद रहे.
प्रदर्शनकारियों ने राजीव भवन से पुराने बस स्टैंड तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 'मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड' (PM Is Compromised) के नारे लगाए. इस उग्र प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की सरकार पर लोकतंत्र विरोधी और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि गलगोटिया प्राइवेट यूनिवर्सिटी के माध्यम से की गई अंतरराष्ट्रीय बेईमानी के लिए मोदी और पूरी केंद्र सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों को दबाने का प्रयास कर रही है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा कि चीन के रोबोटिक कुत्ते को अपना खुद का प्रोडक्ट बताकर अंतरराष्ट्रीय एआई समिट एक्स्पो में प्रदर्शित करना सबसे बड़ा देशद्रोह है, जिसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस हरकत से देश की अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती हुई है जीके कारण आज देश की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान को खतरा पैदा हो गया है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












