
शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से लाया जा रहा दिल्ली, CM हेमंत भी रवाना
AajTak
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ है. सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ है. सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि सांस में तकलीफ के कारण कुछ साल पहले शिबू सोरेन को मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था.
कौन हैं शिबू सोरेन
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। यूपीए के पहले कार्यकाल में वह कोयला मंत्री बने थे लेकिन चिरूडीह हत्याकांड में उनका नाम आने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। पिता शोभराम सोरेन कि हत्या के बाद शिबू ने राजनीति में कदम रखा था.
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह अपने पास रखा, पढ़ें- कांग्रेस और RJD को क्या-क्या मिला
शिबू ने पहली बार 1977 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन 1980 में उन्हें सफलता मिली थी. इसके बाद 1986, 1989, 1991, 1996 में भी वो चुनाव जीते। 2004 में वे दुमका से लोकसभा के लिए चुने गए। शिबू सोरेन झारखंड के सीएम भी रहे हैं. अब उनके बेटे हेमंत सोरेन राज्य के सीएम हैं. शिबू सोरेन को 'गुरुजी' के नाम से भी जानते हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










