
शिक्षाविदों ने राज्यसभा में पाकिस्तानी लेखक की किताब पर भाजपा सांसद के प्रश्न की निंदा की
The Wire
राज्यसभा में भाजपा सांसद हरिनाथ सिंह यादव ने पूछा था कि क्या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया या देश के किसी अन्य शैक्षणिक संस्थान में पाकिस्तानी लेखक की किताब पढ़ाई जा रही है और क्या इसके लिए ज़िम्मेदार व्यक्तियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर विचार करना चाहिए.
नई दिल्ली: विश्वविद्यालयों के 250 से अधिक शिक्षकों और देश के प्रतिष्ठित स्कॉलर्स ने राज्यसभा में 22 मार्च 2023 को उठाए गए एक प्रश्न पर आपत्ति जताई है. उक्त प्रश्न ‘देश के एक शैक्षणिक संस्थान में पाकिस्तानी लेखक की किताब चलाए जाने’ से संबंधित था.
रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षकों और स्कॉलर्स द्वारा इस तरह की ‘सेंसरशिप’ की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया गया है. हस्ताक्षरकर्ताओं में प्रख्यात इतिहासकार रोमिला थापर, प्रोफेसर सतीश देशपांडे, प्रोफेसर अपूर्वानंद, प्रोफेसर आयशा किदवई, प्रोफेसर नंदिनी सुंदर, प्रोफेसर पार्थ चटर्जी, प्रोफेसर जोया हसन शामिल हैं.
हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा, ‘छात्रों को शिक्षित करते हुए उन्हें ‘अपमानजनक’ एवं ‘आपत्तिजनक’ मानी जाने वाली चीजों को जानने और इस पर तर्क के आधार पर प्रतिक्रिया देना सिखाया जाना चाहिए, बजाय इसके कि इसे सुनने से ही इनकार कर दो, या इससे भी बदतर कि इसे अपराध मान लिया जाए, जिसमें सेंसरशिप व हिंसा का खतरा भी जुड़ा हो.’
बता दें कि जिस प्रश्न की बात हो रही है वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हरिनाथ सिंह यादव द्वारा पूछा गया था और 22 मार्च 2023 को राज्यसभा के पटल पर आया था.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.

ईरान संघर्ष के बीच कंटेनर जहाजों की कमी के कारण कच्चे माल की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते भारत में दवाओं के दाम तेज़ी से बढ़ने की आशंका है. उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि जहाजों की कमी के कारण चीन से आने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) की आपूर्ति प्रभावित हुई है. चीन भारतीय दवा निर्माताओं के लिए कच्चे माल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.








