
शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछी गई 'INDIA' गठबंधन की फुल फॉर्म, BJP ने कहा- 'ठगों की जमात'
AajTak
15 दिसंबर को बिहार में आयोजित हुई दूसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे जिसमें 58वां सवाल हाल ही में बने विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन 'INDIA' पर था. इस सवाल के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है.
BPSC Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जा रही बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2.O (BPSC TRE 2.O) के आखिरी दिन के पेपर में परीक्षार्थियों से 'INDIA' की फुल फॉर्म पूछी गई. इस सवाल के बाद बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है और राज्य में सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बीपीएससी द्वारा प्रश्न के चयन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा, "विपक्ष का गठबंधन ठगों की जमात है."
दरअसल, दूसरे चरण में मैट्रिक और इंटर के टीचरों के एक लाख 20 हजार पदों पर भर्ती चल रही है. परीक्षा 07 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई जिसके लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. 15 दिसंबर को आयोजित हुई दूसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे जिसमें 58वां सवाल हाल ही में बने विपक्षी राजनैतिक दलों के गठबंधन 'INDIA' पर था. बीपीएससी द्वारा 'India bloc’s' का फुल फॉर्म पूछा गया था. पूछे गए एक सवाल के बाद बीजेपी ने नीतीश सरकार और विपक्ष के गठबंधन (INDIA) पर निशाना साधा और गठबंधन को ठगों की जमात बताया है.
कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला! कांग्रेस ने प्रश्न पत्र में ऐसे प्रश्नों की उपस्थिति को उचित ठहराने के साथ-साथ इस विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश की. इंडियाटुडे से फोन पर बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रश्न पत्र बीपीएससी द्वारा तैयार किए जाते हैं, जिसमें राज्य सरकार और राजनीतिक संगठनों की कोई भागीदारी नहीं होती है. अगर ये जनरल नॉलेज का सवाल है तो ये प्रश्न पूरी तरह से ठीक है, लेकिन लोक सेवा आयोगों को ऐसे प्रश्न पूछने से बचना चाहिए.
बीपीएससी पर भ्रष्टाचार के आरोप इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. मांझी ने दावा किया था कि बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार से ग्रस्त है. भ्रष्टाचार में परिणामों में हस्तक्षेप करना और यहां तक कि गलत उत्तर कुंजी प्रदान करना भी शामिल है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







