
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो और लोगों को किया अरेस्ट
AajTak
पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक तापस मंडल और दूसरा नीलाद्रि घोष है. वह गिरफ्तार आरोपी तापस मंडल का करीबी है. सीबीआई का दावा है कि नीलाद्रि शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल था.
पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से एक की पहचान तापस मंडल के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य बिचौलिया है. तापस मंडल को पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य का करीबी माना जाता है.
दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति नीलाद्रि घोष है. वह गिरफ्तार आरोपी तापस मंडल का करीबी है. सीबीआई का दावा है कि नीलाद्रि शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल था. टीएमसी के युवा नेता कुंतल घोष की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सामने आया था. कुंतल घोष ने कई बार दावा किया था कि तापस मंडल और उसके करीबी नीलाद्रि घोष भी सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं. उन्होंने ही उसके खिलाफ साजिश रची है.
बताया जाता है कि टीएमसी यूथ विंग के नेता कुंतल घोष भी स्कूलों में हुई भर्तियों में हुए घोटाले का आरोपी है. कुंतल घोष के हुगली जिले में स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी भी की थी. कुंतल घोष पर साल 2014 से 2021 के बीच नौकरी की चाह रखने वाले लोगों से 19.5 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप है.
(रिपोर्ट- राजेश शाह)

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








