
शिकारी से जान बचाने को नदी में कूद पड़ा बारहसिंगा, गांव वालों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान तोड़ा दम
AajTak
यह दुखद कहानी हिमाचल प्रदेश के मंडी की है. एक मादा बारहसिंगा के पीछे शिकारी पड़ गया. जान बचाने के लिए बेजुबान जानवर ने नदी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत उसका रेस्क्यू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सटे बालीचौकी-बंजार क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के एक मादा बारहसिंगा के शिकार का मामला सामने आया है. शिकारी से जान बचाने के लिए बारहसिंगा ने तीर्थन नदी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर रेस्क्यू तो किया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, बालीचौकी और बंजार क्षेत्र की सीमा पर बीते दिन देर शाम ग्रामीणों ने एक घायल मादा बारहसिंगा को तीर्थन नदी के किनारे भागते देखा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जान बचाने की कोशिश में वह सीधे नदी में कूद गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पशुपालन विभाग और वन विभाग को सूचना दी.
मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. पंचायत मंगलौर से जुड़े कर्मचारी भूपेंद्र शर्मा ने नदी में उतरकर बारहसिंगा को बाहर निकाला. इसके बाद उसे वन विभाग बंजार की टीम को सौंप दिया गया.
रेस्क्यू के समय बारहसिंगा बुरी तरह सहमी हुई और घायल हालत में थी. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दिए. जांच में आशंका जताई गई कि उसे छर्रे लगे हो सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: चीता का MP-राजस्थान सीमा पर 9 दिन से मूवमेंट... नीलगाय और बछड़े का किया शिकार

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







