
शिकंजे में दिल्ली की लेडी डॉन... हाशिम बाबा की बीवी ऑपरेट करती थी पूरा गैंग, सीख चुकी थी जुर्म की दुनिया के हथकंडे!
AajTak
दिल्ली के क्राइम जगत में सालों से खौफ का दूसरा नाम बनी जोया खान आखिरकार स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गई. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया पर पुलिस को लंबे समय से शक था कि वह गैंग के सभी अवैध धंधों को चला रही थी, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था. अब पहली बार तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान आखिरकार स्पेशल सेल के शिकंजे में आ गई है. पुलिस के मुताबिक, जोया न सिर्फ अपने गैंगस्टर पति के अवैध धंधों को संभाल रही थी, बल्कि ड्रग्स सिंडिकेट का भी अहम हिस्सा थी. स्पेशल सेल की टीम ने उसे एक करोड़ की हेरोइन के साथ धर दबोचा. जोया का रसूख इतना था कि वह गैंग के हर बड़े फैसले में अहम भूमिका निभाती थी, ठीक वैसे ही जैसे 80 के दशक में हसीना पारकर ने दाउद इब्राहिम के साम्राज्य को संभाला था.
जानकारी के अनुसार, हाशिम बाबा दिल्ली का एक कुख्यात गैंगस्टर है. वह जमुना पार का एक नामी गैंगस्टर है, जिस पर हत्या, लूट, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. उसकी तीसरी पत्नी का नाम जोया खान है.
अब पहली बार तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी बेगम जोया खान स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गई है. एजेंसियों को भनक तो थी कि अपने गैंगस्टर पति का सारा काम या यूं कहें कि सारे गोरखधंधे जोया ही संभालती थी, लेकिन एजेंसियां डॉन की बेगम के खिलाफ सबूत नहीं जुटा पा रही थीं.
यह भी पढ़ें: संजय दत्त का जबरा फैन, अंडरवर्ल्ड डॉन बनने की ख्वाहिश... कौन है दिल्ली को दहलाने वाला गैंगस्टर हाशिम बाबा?
लेडी डॉन जोया सालों से गैंग संभाल रही थी, लेकिन वह कोई सबूत नहीं छोड़ती थी. पुलिस हर बार जोया के पीछे और जोया पुलिस से चार कदम आगे रहती थी. जोया से निकाह से पहले हाशिम बाबा की दो और शादियां हो चुकीं हैं, जबकि जोया की हाशिम बाबा से दूसरी शादी है. इसके पहले जोया की साल 2014 में शादी हुई थी. उसके बाद पति से तलाक के बाद हाशिम बाबा के संपर्क में आई.
दरअसल, हाशिम बाबा और जोया दोनों जमुना पार यानी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रहने वाले हैं. दोनों पड़ोसी थे. मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया. जोया को पता था कि हाशिम बाबा नार्थ ईस्ट इलाके का बदमाश है, इसके बावजूद जोया ने अपना दिल जरायम की दुनिया के एक बदनाम शख्स को दे दिया और साल 2017 में शादी कर ली.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









