
शिंदे को सीएम बनाकर बाल ठाकरे की विरासत हासिल करना चाहती है बीजेपी!
AajTak
महाराष्ट्र में दो बड़े सियासी सरप्राइज सामने आए. पहला ये कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया सीएम बनाया और दूसरा ये कि सीएम की रेस में सबसे आगे चलने वाले देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. सवाल ये है कि बीजेपी ने सीएम पद क्यों नहीं लिया. इसका जवाब कभी ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले एकनाथ शिंदे हैं. जिनकी बैकग्राउंड कुछ ऐसा है जिसके जरिए बीजेपी ने 5-5 निशाने साधे हैं. बीजेपी के समर्थक इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं. कह रहे हैं कि विपक्ष जहां से सोचना खत्म करता है. बीजेपी वहां से सोचना शुरू करती है. इस दलील के पीछे शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का दांव है, जिसके जरिए बीजेपी शिवसेना की मुश्किलें बढ़ाकर बाल ठाकरे की विरासत हासिल करना है. देखें ये रिपोर्ट.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









