शाहरुख से अक्षय तक, इतनी थी बॉलीवुड के बिग स्टार्स की पहली सैलरी, जानकर रह जाएंगे दंग
AajTak
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्में 500 करोड़ रुपये तक की कमाई करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की फर्स्ट सैलरी कितनी थी? एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुलासा किया था कि उनकी पहली फीस 11 हजार रुपये थी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना और एक बड़ा मुकाम हासिल करना इतना भी आसान नहीं है. बॉलीवुड के टॉप स्टार्स बनने के लिए कई सेलेब्स ने जमकर मेहनत की है. सलमान खान से लेकर आमिर खान, अमिताभ बच्चन समेत कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जो आज अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब बी टाउन के बिग सेलेब्स 10 हजार रुपये से भी कम कमाते थे. आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में किस सुपरस्टार की पहली सैलरी कितनी थी.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











