
शाहरुख, सलमान, अक्षय और विराट कोहली से लेकर कांग्रेस-BJP तक... इन Twitter अकाउंट्स से हटा ब्लू टिक
AajTak
ट्विटर (Twitter) ने लिगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं. ट्विटर के इस एक्शन के बाद क्रिकेटर विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित यूपी सीएम योगी आदित्नाथ के अकाउंट का ब्लू टिक भी हट गया है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लेगेसी (legacy) वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं. यानी ऐसे अकाउंट जिन्हें ट्विटर की पेड सर्विस लिए बिना ही ब्लू अकाउटं मिला हुआ था. उन अकाउंट्स से अब ब्लू टिक हटाया जा चुका है. इस क्रम में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर क्रिकेट जगत के दिग्गज विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय सियासत के बड़े नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और UP की पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है.
दरअसल, ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने 12 अप्रैल को ही ऐलान कर दिया था कि 20 अप्रैल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे. अब उन्हें ही यह सुविधा मिलेगी, जो ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च कर मंथली प्लान लेंगे. इसके बाद 20 अप्रैल की रात 12 बजते ही सभी लेगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया.
इन सेलिब्रिटीज के हट गए ब्लू टिक

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











