
शाहरुख संग कॉलेज लाइफ पर बनानी थी फिल्म, तो फराह ने बनाई 'मैं हूं ना', मगर उम्र आई बीच में
AajTak
फराह ने बताया कि 'कुछ कुछ होता है' को देखते ही उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें भी कॉलेज लाइफ पर एक फिल्म बनानी है. लेकिन शाहरुख के इनकार करने की वजह से उनका ये 'जीवन भर का सपना' पूरा नहीं हो पाया. और तब जाकर उन्होंने 'मैं हूं ना' बनाई थी.
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में 'मैं हूं ना' से की थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में फराह ने बताया कि फिल्म 'मैं हूं ना' बनाने की प्रेरणा उन्हें करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से मिली थी.
फराह ने बताया कि 'कुछ कुछ होता है' को देखते ही उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें भी कॉलेज लाइफ पर एक फिल्म बनानी है. लेकिन शाहरुख के इनकार करने की वजह से उनका ये 'जीवन भर का सपना' पूरा नहीं हो पाया. इसकी वजह बताते हुए फराह ने बताया कि 'कुछ कुछ होता है' के वक्त भी शाहरुख एक बात को लेकर परेशान थे.
फराह ने समझाई 'मैं हूं ना' की रिवर्स इंजीनियरिंग रेडियो नशा के साथ एक इंटरव्यू में फराह ने बताया, ''कुछ कुछ होता है' के बाद, मैं बस एक यंग फिल्म बनाना चाहती थी. शाहरुख ने मर मर के, 'कुछ-कुछ होता है' की, वो उस समय 30 साल का था और वो कहता था कि वो एक कॉलेज बॉय के रोल के लिए बहुत बड़ा है. तो मैंने 'मैं हूं ना' को रिवर्स इंजीनियर किया. मैं सिर्फ शाहरुख के साथ कॉलेज फिल्म बनाना चाहती थी. लेकिन शाहरुख कॉलेज क्यों जाएगा? तो पूरी कहानी उल्टी पड़ गयी, कि अगर उसे कॉलेज जाना है, तो वो अंडरकवर रहेगा.'
फराह ने बताया कि इस फिल्म की शुरुआत, इस एंगल से हुई थी कि शाहरुख उस कॉलेज में एक ड्रग्स रिंग को खत्म करेंगे, जिसमें उनका भाई पढ़ता है. और शाहरुख को वहां केमिस्ट्री टीचर से प्यार भी हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, 'लिखते-लिखते मुझे लगा कि ये थोड़ा छोटा लग रहा है. और फिर पूरा भारत-पाकिस्तान, प्रोजेक्ट मिलाप, राघवन जुड़ते गए और फिल्म बढ़ती गई.'
फराह ने बताया कि 'मैं हूं ना' 2004 की सबसे महंगी फिल्म थी जो शाहरुख के साथ के बिना नहीं बन सकती थी. उन्होंने बताया, 'वो लव स्टोरीज का समय था. और ये लम्बे समय के बाद एक मसाला फिल्म थी. वो फिल्में फैमिली पिकनिक की तरह थीं, लेकिन ये मेरा स्टाइल नहीं था.'
फराह ने सफर में शाहरुख को सुनाई थी स्क्रिप्ट आगे फराह ने उस वक्त को याद किया जब वो और शाहरुख, फिल्म 'मोहब्बतें' की शूटिंग कर रहे थे और लंदन से ऑक्सफोर्ड जा रहे थे. उन्होंने कहा, 'शाहरुख ने मुझे तीन घंटे की उस ड्राइव में स्क्रिप्ट सुनाने के लिए कहा और मैंने वही किया. उसे हाथ से लिखी हुई स्क्रिप्ट सुनाई. और जब रुके उसने कहा, वो सिर्फ इस फिल्म में काम ही नहीं करेंगे बल्कि इसे प्रोड्यूस भी करेंगे. लेकिन इसकी शूटिंग 3 साल बाद शुरू हुई! लेकिन ठीक है, कुछ चीजें इंतजार करने लायक होती हैं.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










