
शाहरुख के बाद अक्षय खन्ना बने बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर', एक साल में दो फिल्मों से बनाया ये रिकॉर्ड
AajTak
अक्षय खन्ना ने एक साल में दो बड़ी हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बना लिया है. वो शाहरुख खान के बाद, दूसरे एक्टर बन गए हैं जो ऐसा कारनामा कर पाए हैं.
अक्षय खन्ना एक के बाद एक कमाल किए जा रहे हैं. उनकी फिल्म 'धुरंधर' तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ही रही है. लेकिन इसके साथ अक्षय ने भी बॉक्स ऑफिस पर एक अनजाना रिकॉर्ड बनाया है. वो साल 2025 के सबसे बड़े एक्टर बन चुके हैं, जिनकी फिल्मों ने खूब सारे पैसे छापे हैं.
अक्षय खन्ना कैसे बने बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर'?
अक्षय खन्ना साल 2025 में 'छावा' और 'धुरंधर' में नजर आए थे. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब हुई थीं. जहां छावा ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा छुआ था, वहीं 'धुरंधर' वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ के करीब कमा चुकी थी. ऐसे में इन दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड टोटल मिलकर 2000 करोड़ पहुंच जाता है. अक्षय एकलौते नॉन-खान एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन एक साल में 2000 करोड़ पार हुआ है.
उनसे पहले ये कारनामा बॉलीवुड के 'बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान ने किया था. साल 2023, जो शाहरुख का कमबैक साल कहा जाता है, उसमें वो तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' लेकर आए थे. 'डंकी' हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन उनकी 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर-फाड़ कमाई की थी. 'पठान' ने जहां वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाए थे, वहीं 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ की कमाई की थी.
शाहरुख की 'जवान' तब बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी, जिसका रिकॉर्ड बाद में 'स्त्री 2' ने तोड़ा था. अब 'धुरंधर' बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. शनिवार को पूरी उम्मीद है कि ये हिंदी में नेट 800 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी.
अक्षय खन्ना का 30 सालों का शानदार करियर

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












