
शारीरिक संबंध बनाने की जिद, रस्सी से मर्डर और अवैध संबंध... पंचायत में ऐसे खुला खूनी बीवी का राज, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
मध्य प्रदेश के गुना जिले के बंजारी बर्री गांव में पंचायत के बीच एक महिला संपो देवी ने अपने पति की हत्या का खुलासा किया और अपने गुनाह का कबूलनामा भी. इस पूरे खेल में उसके प्रेमी प्रदीप भार्गव पर भी पुलिस को शक है.
इंसाफ़ की चौखट कहीं कचहरी होती है, कहीं पुलिस थाने. लेकिन क्या हो जब वही फैसला एक भीड़ अपने तालिबानी अंदाज़ में करने लगे? सोचिए... सैकड़ों मर्दों से घिरी एक अकेली औरत, सिर से पल्लू खींच लिया जाए, वो हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगे और चारों तरफ से सवालों की बौछार हो रही हो- क्या तुमने अपने पति का कत्ल किया?
ये मामला है मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक छोटे से गांव बंजारी बर्री का. जहां पंचायत हुई, लेकिन इंसाफ़ के नाम पर जो हुआ, उसने सबको हिला दिया. एक महिला संपो देवी, जिस पर अपने ही पति कैलाश बंजारा की हत्या का आरोप है, वो पंचायत के कटघरे में खड़ी थी. वहां वो अकेली औरत थी, उसके खिलाफ पूरा गांव था. ये कहानी सवाल, इल्ज़ाम, कबूलनामे और रहस्य से भरी है. जिसमें एक कत्ल, एक प्रेमी और एक साज़िश छुपी है.
इस खूनी कहानी की शुरूआत मध्य प्रदेश के गुना जिले के एक सुदूर ग्रामीण इलाके से होती है. थाना मधुसूदनगढ़ का इलाका और गांव का नाम बंजारी बर्री. उस गांव में तालिबानी अंदाज में एक पंचायत लगी. तालिबानी अंदाज इसलिए क्योंकि पंचायत में सैकड़ों लोगों के बीच एक अकेली महिला घिरी बैठी थी. इतने सारे मर्दों से घिरी वो महिला हाथ जोड़ कर कुछ फरियाद कर रही थी. उन्हें कुछ समझाने-बताने की कोशिश कर रही थी. इस बीच लोग उस पर चिल्ला रहे थे और किसी ने पीछे से उसके सिर से पल्लू भी खींच दिया था.
पंचायत में बातचीत के दौरान लोग उसे पूछ रहे थे- बताओ.. क्या तुमने ही अपने पति की हत्या की? क्यों मारा उसे? इस पर वो महिला जवाब देती है. हां, मैंने ही अपने पति को मारा है. फिर सवाल दागा जाता है- ये बताओ, क्या प्रदीप भार्गव भी साथ था, जब तुमने पति को मारा? महिला धीमी आवाज़ में कहती है- नहीं, मुझे माफ़ कर दीजिए.
अगर आपको माजरा पूरी तरह समझ में नहीं आया, तो चलिए हम बताते हैं. पंचायत इस वक्त महिला से ये पूछ रही है कि क्या तुमने अपने पति की हत्या की है और क्या हत्या में प्रदीप भार्गव ने भी तुम्हारा साथ दिया है? और जवाब में महिला अपने पति की हत्या की बात तो कबूल करती है, लेकिन प्रदीप के इसमें शामिल होने और ना होने के सवाल पर वो चुप्पी साध जाती है और माफी मांगने लगती है.
अब पूरी कहानी सुनिए. उस संपो देवी नाम की इस महिला पर अपने ही पति कैलाश बंजारा के कत्ल का इल्जाम है. और पंचायत उसी कैलाश बंजारा के कत्ल की आरोपी पत्नी संपो देवी के गुनाहों का हिसाब किताब करने की कोशिश कर रही थी.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







