
शादी या बैचलर? 'बेवफा' सोनम केस के बाद छिड़ी बहस, एक्सपर्ट से जानें अकेले रहना कितना सही
AajTak
सोशल मीडिया में कई लड़के अब कह रहे हैं कि ऐसे रिश्तों का डर दिखे तो बैचलर लाइफ ही बेहतर है. सवाल यह है कि क्या अकेले रहकर सचमुच खुशी मिल सकती है? क्या बैचलर लाइफ वाकई इतनी आसान और सुखद है? आइए, मनोवैज्ञानिकों, शोध और बीबीसी की हालिया रिपोर्ट के आधार पर इस सवाल का जवाब तलाशते हैं.
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया जिसमें सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या कराई. इस घटना ने न केवल सामाजिक रिश्तों पर सवाल उठाए बल्कि युवाओं के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. कई युवा, खासकर लड़के अब कह रहे हैं कि ऐसे रिश्तों का डर दिखे तो बैचलर लाइफ ही बेहतर है. सवाल यह है कि क्या अकेले रहकर सचमुच खुशी मिल सकती है? क्या बैचलर लाइफ वाकई इतनी आसान और सुखद है? आइए, मनोवैज्ञानिकों, शोध और बीबीसी की हालिया रिपोर्ट के आधार पर इस सवाल का जवाब तलाशते हैं.
एक नजर सोनम रघुवंशी केस पर
इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी को महज 11 दिन हुए थे, जब उनकी पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी. मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान 23 मई 2025 को राजा की 'दाओ' (माचेट) से हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया गया. सोनम ने 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाहा से प्यार की बात बताई थी लेकिन परिवार ने उसे अपनी कम्यूनिटी में शादी के लिए मजबूर किया. हत्या के बाद सोनम गाजीपुर पहुंची जहां वह रोती हुई एक ढाबे पर मिली.
प्यार या विश्वासघात से बेहतर है बैचलर लाइफ
इस घटना ने युवाओं को शादी और रिश्तों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया. कानपुर के इनफ्लूएंसर और एक्टर सुधांशु शर्मा कहते हैं कि जब ऐसी खबरें सुनता हूं तो लगता है कि शादी का रिस्क क्यों ही लूं? अकेले रहकर अपनी जिंदगी जीना ज्यादा सुरक्षित है. वहीं सोशल मीडिया पर भी बैचलर लाइफ टॉपिक पर काफी चर्चा चली. इसमें लोग अकेले रहने की खुशियां बता रहे हैं. लेकिन क्या अकेलापन वाकई इकलौता सही रास्ता है.
पहले अकेलापन और एकाकीपन में फर्क समझना जरूरी

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






