
शादी में बिन बुलाए पहुंचा ये बड़ा सिंगर, दी फ्री परफॉर्मेंस, दूल्हा- दुल्हन और रिश्तेदार हैरान, VIDEO
AajTak
एक कपल को अपनी शादी में ऐसा सरप्राइज मिला जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल, उनकी शादी के बीच अचानक एक बड़ा सिंगर पहुंच गया और उसने फ्री में परफॉर्म भी किया.
हर कोई अपनी शादी के दिन को स्पेशल बनाना चाहता है और इसके लिए फिल्मी हस्तियों और सिंगर को भी बुलाता है. हालांकि, हर कोई इतना खर्च नहीं उठाना चाहता. लेकिन कैसा हो अगर कोई जाना माना सिंगर खुद ही आपकी शादी में गाने गाता हुआ पहुंच जाए. यकीनन ये दूल्हा, दुल्हन और शादी में मौजूद लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.
अचानक शादी में पहुंचा बड़ा सिंगर
हाल में एक कपल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब वे परिवार के साथ शादी अपनी शादी के समारोह में शामिल हुए. स्टेज पर खड़े दूल्हा दुल्हन तब हैरान रह गए जब उन्होंने अचानक काफी जाने माने ब्रिटिश सिंगर एड शीरन को अंदर आते देखा. कुछ लोगों के साथ उनके हाथ में गिटार था और वे गाना गा रहे थे. शीरन अपना वो गाना 'मैजिकल' गा रहे थे जो वास्तव में अभी रिलीज ही नहीं हुआ है. ये गाना उनकी आने वाली एल्बम "Autumn Variations" का था.
शादी में बिना बुलाए आ पहुंचे शीरन
शीरन को शादी में देख दूल्हा- दुल्हन और मेहमानों को तो अपनी आंखों पर मानो यकीन ही नहीं हुआ. लोग उसे देख झूम उठे. दूल्हा- दुल्हन के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था. शीरन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर कैप्शन में बताया कि कैसे वे अचानक एक शादी में बिन बुलाए आ धमके थे.
क्यों दिया दूल्हा-दुल्हन को सरप्राइज?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










