
शादी में नहीं बुलाने पर विजय-रश्मिका से नाराज हुई नन्ही फैन, अब एक्टर ने बुलाया घर
AajTak
सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक छोटी फैन ने नए शादीशुदा कपल से सबसे प्यारा सवाल पूछा, जिसमें पूछा कि उन्हें उनकी शादी के रिसेप्शन का इनवाइट क्यों नहीं भेजा गया? अब इस पर एक्टर ने रिएक्शन दिया है.
साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है. लेकिन इस बार सुर्खियां उनकी तस्वीरों से ज्यादा विजय के एक प्यारे अंदाज की वजह से मिल रही हैं. दरअसल, विजय की एक नन्ही फैन ने उनसे बड़ी मासूमियत से यह शिकायत की कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया?
अब इस छोटी बच्ची के सवाल ने न केवल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता, बल्कि खुद विजय देवरकोंडा ने भी अपनी इस छोटी फैन को घर पर खाने का न्योता दे दिया है.
सोशल मीडिया से वायरल हुआ वीडियो इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटी बच्ची विजय से पूछती दिख रही है, 'क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या? हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया?' इस मासूम सवाल पर विजय खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कमेंट करते हुए अपनी भाषा में लिखा, 'बुज्जीथल्ली (प्यारी बच्ची), मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा. मुझे बस अपनी पसंद का खाना और मिठाई बता दो, हम सब घर पर बनवाएंगे और साथ मिलकर मजे से खाएंगे.'
इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उस बच्ची के लिए एक खास तोहफे का वादा किया है.
शादी की मिठाईयां भिजवाई गई अपनी शादी की खुशी को सिर्फ अपनों तक सीमित न रखते हुए, इस कपल ने फैंस के साथ भी इसका जश्न मनाया. शादी के बाद एक साझा नोट जारी कर उन्होंने बताया कि 1 मार्च को पूरे देश में 'प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक' भेजे गए. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों में मिठाइयां बांटी गईं. साथ ही, कर्नाटक, असम, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के कई प्रसिद्ध मंदिरों में 'अन्नदानम' (भोजन दान) का बड़ा आयोजन किया गया, ताकि हर कोई इस खुशी का हिस्सा बन सके.
बता दें कि विजय और रश्मिका की 26 फरवरी को उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के बाद, बीते बुधवार को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी आयोजित किया गया. पैपराज़ी से बात करते हुए विजय ने मज़ाक में कहा था, 'आज ये सब सेलिब्रेशन खत्म करके हमारा इरादा अंडरग्राउंड होने का है, बस अब शांति चाहिए.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












